आज जब भारत जी 20 की अध्यक्षता कर रहा है। जो राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय चर्चा का विषय बन चुका है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर ये जी 20 समूह है क्या? वैश्विक स्तर प्रभुत्व रखने वाले देश है 'जी 20' के सदस्य जी 20 अपने नाम से ही स्पष्ट है ये 20 देशों का एक समूह है । इसमें वो देश शामिल है जिनकी जीडीपी 85 प्रतिशत से अधिक, जबकि दो तिहाई जनसंख्या है ∣ इस समूह का गठन 1999 में किया गया था। इसमें जी 7 सदस्य देश अमेरिका, यूके, जापान, और जर्मनी, इटली,फ्रांस, कनाड़ा के अलावा भारत,रूस,चीन, अर्जेटीना,ऑस्टेलिया,सउदी अरब,मैक्सिको, साउथ कोरिया,दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, इंडोनेशिया, ब्राजील और यूरोपियन यूनियन संघ शामिल है। जी 2० का उद्देश्य इसका प्रमुख उदेश्य आर्थिक समस्यों से निपटना है। इसमें व्यापार, रोजगार, उघोग, कृषि, जलवायु परिवर्तन जैसे विषय शामिल हैं। पहले वितमंत्री करते थे इसमें बैठके बता दें कि पहले इसमें केवल जी 20 के सदस्य देशों के वित्तमंत्री ही भाग लेते थे। किन्तु 2008 की मंदी के बाद इसके...
वो बात जो जरूरी है