Skip to main content

Posts

Showing posts from May 25, 2022

क्या हर सफर सुहाना ही होता है

  रोज उसका इंतजार करना, कभी ज्यादा तो कभी कम समय में उसे लेना और अपनी मंजिल पर निकलना, जिसके लिए कभी दौड़ना ,तो  कभी उसके  छूट जाने का दुख मानना ∣ मैं बात कर रही हो उस यात्रा की जो हम से ज्यादा लोग हर रोज करते हैं ∣ कभी कभी तो हम उससे तंग आकर ये भी सोचने लगते हैं कि कितनी अच्छी उन लोगों की जिंदगी होती है ∣ जो इस तरह के कष्ट से दूर रहकर अपने व्यक्तिगत वाहन से आते जाते हैं ∣ न रोज रोज किराए की झझट न ही रोज रोज की बस के लिए दौड़ भाग करते हैं ∣ पर इसके बावजूद हम इस यात्रा के बीच हम ऐसे स्वाद को चखते है ∣ जो हमें बता ही देता है ∣ कि समय की कीमत क्या होती है ? भरी बस में अगर हमें सीट मिल जाएं तो उसकी खुशी क्या होती है ?  कई बार तो हम इस यात्रा में अपने उन लोगों से भी मिल जाते हैं जो एक समय तक हमारे सबसे से करीब थे ∣ पर आज वो  जैसे हमारे लिए अजनबी  से हो गए  है ∣ यहां पर सबकी अपेक्षा  एक दूसरे से ज्यादा होती है जैसे अगर हम किसी ऐसी सीट पर बैठे है ∣ जिसके शीशे पूरे खुले  है ∣ किन्तु उसके एक तरफ छांव दूसरी तरफ धूप है ∣ ये ज्यादा सम्भावना है ∣ जिस सीट ...