हे स्त्री तुम न बनना भगवान न बनना देवी तुम खुद को इंसान समझना लोग कहेंगे, बताएंगे तुम्हें तुम्हारी नियति लेकिन तुम खुद को भगवान न समझना हे स्त्री तुम खुद को इंसान समझना न बनना महान, न बनना सर्वशक्तिमान तुम इंसान बनना हे स्त्री तुम खुद को इंसान समझना हे स्त्री तुम खुद को इंसान समझना लोग क्या कहेंगे ये सोचकर अपनी खुशियों का त्याग न करना हे स्त्री तुम खुद को इंसान समझना घर और बाहर की जिम्मेदारी के बीच तुम खुद की खुशियों का त्याग न करना हे स्त्री तुम खुद को इंसान समझना...
वो बात जो जरूरी है