Skip to main content

Posts

Showing posts from December 18, 2020

चौराहा

हमारी जिंदगी में एक चौराहा जरूर होता है जो हमको सोचने को मजबूर कर देता है कि हम कहाँ खड़े और हमें कहाँ जाना है जिंदगी जहाँ हमारे लिए चौराहे की तरह चार रास्ते तो नहीं होते लेकिन दो रास्ते जरूर होते हैं जिनमें से हमें एक चुनना होता है और जहाँ एक रास्ता खतरों से भरा होता है वही दूसरा रास्ता खतरे न देकर हमारी जिंदगी को अर्थहीन बना कर रख देता है जहाँ हमें हर समय सिर्फ ये अहसास होता है कि हमने अपनी जिंदगी में वो नहीं किया जो हमें करना चाहिए.