Skip to main content

Posts

Showing posts from September 25, 2023

जिंदगी जब तुम को देगी शाबाशियां

बचपन से हम सब का अपना एक सपना जरूर होता है जिसे पाने के लिए हमें संघर्ष की सारी हदें पार करना होता है ∣  एक तरफ हम खुद से लड़ रहे होते हैं दूसरी तरफ दुनिया हमें उसके काबिल नहीं समझती है ∣ जो हमें याद दिला रही होती है कि तुम इसके काबिल नहीं हो।  किन्तु इसके बीच जब तुम संघर्ष करते हो तब तुम आगे बढ़ते हो‌ । इसके लिए तुम्हें जीवन की परिस्थितियों से लड़ जाना होता है ∣  बहुत कुछ सह आगे तुम्हें बढ़ना होता है ∣ इ सकी कीमत भी तुम्हें चुकानी होती है ∣ कभी अपने, कभी पराये सब के खिलाफ भी अक्सर जाकर तुम्हें अपने काम को जारी रखना होता है ∣ यहीं वो चीज होती है जो हमें एक दिन  सफलता के नजदीक ले जाती है ∣