Skip to main content

Posts

Showing posts from June 1, 2021

यकीन

  प्रश्न  किया जाए तुम्हारी काबिलियत पर तो तुम खुद को संवार लेना  丨 जब पूछा जाए तुमसे सवाल तुम्हारे काम को लेकर तो अपने काम बता देना丨 जब हसा जाएं तुम्हारी कमियों को लेकर तो तुम  खुद को ही समझा लेना 丨 जब की जाएं तुम्हारी आलोचना तो उसे तुम सुन लेना और यकीन करना खुद पर  अपने वजूद को तुम न  डगमगा देना    丨 लोग चाहें कुछ भी कहें किन्तु अपने ख्वाब के बीच  तुम किसी को न आने देना丨