Skip to main content

Posts

Showing posts from August 25, 2023

चांद पर बनी वो फिल्म जो देखी जानी चाहिए

चांद पर वैसे तो बहुत सी फिल्म बनी हैं पर जब हम बात एक ऐसी फिल्म की करते हैं जो इंसान को दोस्ती और प्यार में से किसी एक का चयन करने को मजबूर कर देती है ∣ तब हमें 'चौदहवीं का चांद' मूवी नजर सी आती है ∣ जो मोहब्बत के सच्चे मायने को बताती है ∣ दोस्ती क्या चीज है ये हमें समझाती है ∣ जहां आज के समय में लोग अपने दोस्त की एक छोटी सी सफलता नहीं देख पाते हैं ∣  ऐसे समय में जब कोई दोस्त अपने ही मित्र की प्रेमिका से शादी कर ले , तब उन दोनों के जीवन में किस तरह के तूफान से आते हैं इसका मंजर हम इस मूवी में देख पाते हैं ∣  जब बात मोहब्बत और दोस्ती में से किसी एक को चुनने की आ जाएं तब हमें   किसका चयन करना चाहिए ∣  जो लोग कह देते हैं मोहब्बत और जंग में सबकुछ जायज है उन्हें हम एक बात याद दिलाते हैं ∣  जंग में इंसान को किसी भी हाल में जीतना होता है ∣  जबकि मोहब्बत में कोई जीत हार नहीं बल्कि ये दो अजनबियों के दिल का मिलन होता है ∣ जहां अक्सर जरूरी नहीं होता सबकुछ मिल जाएं। जहां कहानी त्याग से शुरू उसी पर खत्म हो जाती है ∣ इस दुनिया में मोहब्बत करते तो सब है पर इसे निभा कुछ ही...