Skip to main content

Posts

Showing posts from October 6, 2023

सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है 'काव्या' का सफर

सीरियल का नाम आते ही हमारे सामने वहीं घिसी पिटी सास बहु की छवि नजर आ जाती है। लेकिन समय के साथ अब सीरियल की कहानी में भी बदलाव नजर आने लगा है। कुछ ऐसा ही बदलाव  सीरियल '  काव्या ' एक जज्बा, एक जुनून  में नजर आता है जिसका हर एक डॉयलाग  सुनने वाले को जुनून से भर देता है। ऐसा लगता है कि मानों इसका संवाद लेखक आईएएस के बीच बैठे लिख रहा है। जो उनके संघर्ष को बयां करता है। जिसकी कहानी  जुनून से भरी एक लड़की काव्या की है। जो समाज के नियमों को तोड़ आईएएस बनने का सपना अपनी आंखों में देखती है।   जिसका एक डॉयलाग दिल को छू सा जाता है कि  मुझें आईएएस इसलिए बनाना है ताकि हर गरीब को न्याय मिल सके।  अगर आप भी कुछ नयी कहानी देखने की सोच रहे है तो ये सीरियल आप सब को जरूर देखना चाहिए। जो आपको न सिर्फ जुनून से भरेगा बल्कि जिंदगी में ख्वाव को पूरा करने की भी ताकत देगा।  क्या पता आपको इस सीरियल के जरिएं अपने जीवन के प्रश्नों के उत्तर मिल जाएं। तो चलिए देखतें है काव्या के सफर को..... एक जज्बा, एक जुनून की कहानी।