Skip to main content

Posts

Showing posts from June 2, 2023

जिंदगी जीना जानते हैं

हर इंसान का नजरिया चीजों को देखने का एक जैसा हो ये बिल्कुल जरूरी नहीं होता है ∣ यहीं वो चीज होती है जो व्यक्ति को एक- दूसरे से भिन्न बनाती है ∣  किसी के लिए जिंदगी उम्मीद का संसार, तो किसी के लिए ये सिर्फ एक सपना सा होती है ∣ इस जिंदगी को देखने का नजरिया भी व्यक्ति का अलग -अलग होता है कोई इसे कुछ कर जाने का जरिया मनाता है ∣ तो कोई इसे कल्पना से भरा संसार मनाता है ∣  इनमें वो लोग भी होते हैं जो इसे एक मौका मनाते है∣ जो हर हाल में अपने बनाएं नियमों पर चलना जानते हैं। ऐसे लोगों के लिए भले ही मुश्किल हो जाएं । किन्तु हर हाल में ये जिंदगी जीना जानते हैं ∣