Skip to main content

Posts

Showing posts from September 26, 2022

शक्ति स्वरूपा

नवरात्रि का त्यौहार विशेष माना जाता है वैसे तो हम देवी माँ की पूजा पूरे वर्ष करते हैं ∣ किन्तु ऐसा माना जाता है नवरात्रि में माता रानी की आराधना करने से शीघ्र सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है ∣ शक्ति स्वरूपा माता देवी की पूजा आराधना करके हम  एक नयी ऊर्जा को पाते हैं ये वही ऊर्जा है जिसके दम पर हम जीवन की विकट से विकट परिस्थितियों में खुद को सकरात्मक रखते हैं  ∣ कई बार हमको लगता है कि  हमारे हाथ सब जाता जा रहा है हमारे वश में कुछ भी नहीं है  ∣   ऐसे समय में माता की चालीसा और उनकी आराधना करने से हमें असीम ऊर्जा मिलती है  ∣ जो हमें जीवन की विकट परिस्थितियों का सामना कर आगे बढ़ने में मदद करती है जहां हमारे अपने भी एक समय के बाद हमें नहीं समझ पाते हैं ∣ वहां पर हम अपनी सारी समस्या मां के चरणों में रख खुद को निश्चिन्त कर लेते हैं∣