Skip to main content

शक्ति स्वरूपा



नवरात्रि का त्यौहार विशेष माना जाता है वैसे तो हम देवी माँ की पूजा पूरे वर्ष करते हैं ∣ किन्तु ऐसा माना जाता है नवरात्रि में माता रानी की आराधना करने से शीघ्र सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है ∣

शक्ति स्वरूपा माता देवी की पूजा आराधना करके हम एक नयी ऊर्जा को पाते हैं ये वही ऊर्जा है जिसके दम पर हम जीवन की विकट से विकट परिस्थितियों में खुद को सकरात्मक रखते हैं 

कई बार हमको लगता है कि  हमारे हाथ सब जाता जा रहा है हमारे वश में कुछ भी नहीं है  

ऐसे समय में माता की चालीसा और उनकी आराधना करने से हमें असीम ऊर्जा मिलती है 

जो हमें जीवन की विकट परिस्थितियों का सामना कर आगे बढ़ने में मदद करती है जहां हमारे अपने भी एक समय के बाद हमें नहीं समझ पाते हैं ∣ वहां पर हम अपनी सारी समस्या मां के चरणों में रख खुद को निश्चिन्त कर लेते हैं∣




Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..