Skip to main content

कुछ चीजें अक्सर हमारी सोच पर निर्भर करती है

पानी रोज की तरह शाम होते होते तेज हो रहा है ∣ बस में बैठे सभी लोग पानी को देख चिंतित हो रहे हैं कि अब घर कैसे जाएगें? 

यहीं सोचते सोचते सब अपने घर को जाने के लिए अपने आप को पूरी तरह से तैयार करने लगे, कि बस से उतरते ही स्टाॅप पर पहुंचकर अपने घर के लोगों को फोन लगा देगें कि वो उन्हें लेने आ जाएं ∣
 आज बस समय से रोज की तरह लेट पहुंची कुछ छाते के साथ किसी तरह से खुद को बरसात से बचाने की जगह खोज रहे हैं ∣ तो कुछ ऑटो में बैठने जा रहे है जिसमें अब सिर्फ एक सीट ही  खाली है ∣ इसके चलते वो अभी एक यात्री का इंतजार कर रहा है अगले यात्री के आते ही ऑटो चल दिया ओर बारिश भी तेज हो गयी ∣

कुछ लोग ऑटो में साइड में बैठने के कारण गीले हो गए हैं ∣
तभी एक मोड़ पर ऑटो रूक गया और कुछ यात्री वहां पर उतर गए बाकी सब ऑटो में बैठे हैं ∣ 

एक काॅलेज की ड्रेस पहनी लड़की छाता न लाने के कारण पूरी तरह से भीग गयी है ∣ 
लेकिन वो किसी भी तरह की प्रतिक्रिया न करते हुए शांति से ऑटो में बैठी है ∣ ऐसा लगा रहा है  जैसे अब उसे बारिश से कोई  तकलीफ नहीं हो रही है ∣ उसे ठंड 
का कोई अहसास नहीं हो रहा है ∣








Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..