भारतीय इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण साल 1757 से 1857 है जिसमें सन् 1757 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने प्लासी की लड़ाई में बंगाल के नवाब को हराकर भारत के उपमहाद्वीप में अपना राज्य स्थापित करने का पहला मौका पाया था ∣ वहीं भारत के लोगों ने अंग्रेज़ों से स्वाधीनता प्राप्त करने के लिए 1857 से लेकर 1947 तक कई तरह के जन आंदोलन किए थे, जिसका उद्देश्य अंग्रेज़ों की गुलामी से देश को आजाद कर एक नये भारत को लाना था ∣ जिसमें कुछ घटनाएं प्रमुख है - 1.1857 का पहला स्वंतत्रता संग्राम 1857 का स्वंतत्रता संग्राम सैनिक विद्रोह और पहला स्वतंत्रता संग्राम के नाम से भी जाना जाता है ∣ इसे पहला स्वतंत्रता संग्राम कह जाने का कारण ये था कि इसमें जनसेवक, किसान और भारतीय शासकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था ∣ इसकी शुरुआत मेरठ के सैन्य कर्मियों के विरोध से शुरू हुई थी ∣ 2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना सन् 1885 में सुरेन्द्र नाथ बैनर्जी के द्वारा की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य मध्यमवर्गीय शिक्षित नागरिकों के विचारों को आगे लाना ...
वो बात जो जरूरी है