Skip to main content

Posts

Showing posts from August 23, 2022

अच्छी आदतें बनाना मुश्किल होता है

किसी भी चीज़ की आदत डालना मुश्किल हो जाता है ∣ जब बात आ जाएं उसे लंबे समय तक बनाएं रखने की,  ऐसे में थोड़ा परिश्रम करना जरूरी होता है ∣ इसलिए अच्छी आदतों को निरंतर बनाएं रखने के लिए गम्भीर होना जरूरी होता है ∣ इस पर कुछ लोग कह सकते हैं इसे तो वैसे ही बनाया जा सकता है इसके लिए गम्भीर होने जैसी क्या बात है ?  तो आपको बता देना चाहूंगी, कि गंभीरता इसलिए जरूरी है क्योंकि अक्सर इंसान जब किसी बात को बहुत हल्का लेने लगता है तब एक वक्त ऐसा भी आता है कि लोग भी उसे हल्का लेने लगते हैं ∣ भले ही वो अपनी नजर में बहुत अच्छा हो किंतु सबको वो एक बनावटी इंसान लगता है जिसकी कथनी और करनी में बहुत अंतर होता है ∣  अगर अच्छी आदते ह़ोगी तो इंसान किसी और के लिए अच्छा हो या न हो पर वो अपने लिए एक आदर्श का रूप होता है ∣