Skip to main content

Posts

Showing posts from January 30, 2022

चलती का नाम जिंदगी

  जिंदगी क्या है?  दुख और सुख के अनुभवों को लेते हुए जीवन व्यतीत करना, जहां हर एक एहसास हमें जिंदगी जीने का नया तरीका बताता है, हर किसी का जिंदगी जीने का तरीका भले अलग हो किन्तु सबकी जिंदगी में कुछ बेहतर करने की चाह जरूर होती है ∣ कुछ लोग होते हैं जो थोड़े से समय में ही सफलता की नयी ऊंचाई को छू लेते हैं ∣ जिनकी समय की प्रतिबद्धता और जीने का अपना नियम उन्हें अपने ख्वाब को पूरा करने की ताकत देती है ∣ तो कुछ लोग पूरे जीवनभर में भी अपने ख्वाब पूरे नहीं कर पाते हैं क्योंकि वो अपने काम को बोझ समझकर करते हैं ∣ हम सब में अगर कोई एक अंतर होता है तो वो यही होता है  कि हम सब अपने समय का उपयोग करके किस तरह से जीवन के अनेक पड़ावों को पूरा करके आगे बढ़ते जाते हैं ∣   क ई बार आसान नहीं होता चलते जाना किन्तु बेहतर करने के जुनून से आगे बढ़ते चले जाते हैं ∣ जिंदगी का नाम यही ं तो है एक उम्मीद के साथ आगे बढ़ते जाना फिर चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न हो ∣