Skip to main content

Posts

Showing posts from December 28, 2022

जिन्दगी के सफर गुजर जाते हैं

 जिंदगी में अक्सर हमें किसी भी शख्स की अहमियत तब ज्यादा समझ आती है ∣ जब वो हमेशा दूर जाने लगता है जिसे हम चाहकर भी अपने पास नही ला पाते हैं ∣ ठीक उसी तरह हमारी जिंदगी होती है ∣ जब वो सामान्य सी चल रही होती  है ∣ तब हम उसे जीने के अलावा सब कुछ करते हैं ∣ जो कि बिल्कुल भी जरूरी नहीं होता है ∣ हमें वो सब सामान्य सा लगता है जबकि इसके विपरीत, जैसे ही हमारे जीवन में मुश्किलें आ खड़ी हो जाती है ∣ हम अपने जीवन के उस पल को याद करने लगते हैं ∣ जब हम खुश थे हमारे पास जीने का एक खास जरिया था ∣ जीवन के बहुत से ऐसे पल होते हैं ∣ जो चाहकर भी कभी वापस नहीं लिए जाते हैं केवल उन्हें उसे समय जिया  जाता हैं ∣