Skip to main content

Posts

Showing posts from February 16, 2022

खुद को चार्ज करने का वक्त आ गया है

आज समय बहुत तेजी के साथ  बदल रहा है  जिसमें एक से बढ़कर एक चीजें  हमारी सुख सुविधा के लिए हमारे आस पास मौजूद है ∣ जिसके लिए केवल हमारे पास धन  होने की जरूरत है ∣  जिसे आज के समय में अर्जित करना सबसे मुश्किल हो गया है ∣ जहां व्यक्ति की कमाई से ज्यादा उसके खर्च हो गए है ∣ वही दूसरी तरफ एक ओर दौड़ चल रही है ∣ जहां पर सभी जल्दी में दिखाई दे रहे हैं सबको अपने काम को पहले करने की जल्दी हैं ∣     जो एक प्रतियोगिता के समान हो गया है जहां खड़े होने वाले की लोगों की संख्या बहुत अधिक है चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो चिकित्सा, रेलवे और सरकारी अफसर , शिक्षा से जुड़े कोई पेशा हर क्षेत्र में आज नौकरी पाने की चाह में करोड़ों लोग अपना जी जान लगा रहे हैं ∣     जिसमें आगे चलकर वही लोग अपने सिर पर जीत का ताज पहनने वाले  है जिसके पास गुण है खुद को समय के साथ बदलने का, हर परिस्थितियों में खुद को बेहतर करने का  जुनून जिसके पास है ∣ आने वाला समय सिर्फ उनका ही है ∣

एक वक्त था

  वही रास्ते कब अजनबी हो  गए न जाने कब हम  खो गए,  जिस रास्ते का करते थे हम हर रोज दीदार  अब वही रास्ते  जैसे अनजाने से हो गए,  एक वक्त था जब हमें न थी फिक्र औरों की पर अब तो  जैसे  हम इस दुनिया के ही हो गए हमारे चाहने न चाहने पर,  चाहत जिसकी की वो लोग हम से दूर हो गए.