Skip to main content

Posts

Showing posts from September 23, 2025

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

rocky rani movie

बहुत कुछ कहती है रॉकी और रानी मूवी की कहानी " हमारे यहां औरतों को अपनी जागीर नहीं समझते। बहुत किस्मत से मिलती है ऐसी फैमिली " रॉकी रानी की मूवी का ये डॉयलॉग बहुत कुछ बताता है। जो इस फिल्म को देखने की असली वजह दे जाता है। जिसमें नारीवाद का असली अर्थ बताया गया है।  आज 71 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है । जिसमें रॉकी रानी फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। जो हमें इस फिल्म को देखने का कारण दे जाता है । जहां सदियों से चली आ रही एक था राजा एक थी रानी की कहानी से अलग ऐसा बहुत कुछ दिखाया गया है। जो वास्तव में हमें देखने और समझने की जरूरत है‌।