Skip to main content

Posts

Showing posts from January 9, 2022

बहुत कुछ बदल जाता है एक समय के बाद

जरूरी नहीं इंसान हर परिस्थितियों में एक जैसा हो अक्सर वो कुछ परिस्थितियों के प्रभाव के चलते बदल जाया करता है ∣ उसकी पसंद की चीजें नापसंद में तब्दील हो जाया करती है क ई बार परिस्थितियों हमारे जीवन की बहुत बदल जाया करती है ∣ बहुत आसान हो जाता है ये कह देना कि हमें उस चीज से फर्क नहीं पड़ता है पर जीवन की कुछ परिस्थितियों का असर तो जैसे हमारे जीवन में ऐसा होता है कि हम ही बदल जाया करते हैं ∣ कहने वाले लोग कुछ भी कहे पर हम तो अपने हालात से किस तरह से लड़ते हैं ये केवल हम ही जानते हैं किसी की कामयाबी को देखकर उससे जलना आसान होता है बजाय उससे बराबरी करना पर अक्सर हम लोग ऐसे लोगों के बारें में कुछ सोचना जैसे छोड़ दिया करते हैं ∣ अक्सर जब इंसान को मिल जाता है बहुत दौलत और दोस्त तो वो पुराने दोस्तों से मिलना जैसे भूल ही जाया करते हैं जिंदगी में कितना भी आगे बढ़ जाएं पर उन लोगों को न भूल जाना तुम जो तुम्हारी कामयाबी के लिए खुदा से  दुआ करते थे ∣