Skip to main content

Posts

Showing posts from January 10, 2022

जीतते वही है जो हारते है

  हम सब अपनी जिंदगी में कभी न कभी किसी स्कूल  की परीक्षा में जरूर असफल हुए हैं जिसका हमें उस समय बहुत खेद हुआ है जिसके कारण कुछ लोगों ने  तो हमारे जीवन में कुछ न कर पाएंगे जैसी भविष्यवाणी भी कर डाली किंतु ऐसे समय में कुछ शिक्षकों  ने हमारा मनोबल बढ़ाया और हमें पढ़ने को मजबूर किया ∣    सच में उन शिक्षकों के कारण ही तो आज हमने अपनी जिंदगी की लड़ाई को जीतकर एक बेहतर जगह पायी है और ये समझा है कि जरूरी नहीं होता है बचपन से पहली रैक लाने वाला ही बच्चा आगे चलकर बेहतर परिणाम लाएं क ई बार कक्षा में कम नंबर लाने वाले बच्चों में आगे चलकर अपनी पहचान बना  लेते हैं ∣  जिनपर किसी को यकी न हो किन्तु वो बच्चे अपने आत्मविश्वास और मेहनत की वजह से एक सही मुकाम पाते हैं ∣ जिसमें उनकी मदद कुछ ऐसे शिक्षक करते हैं जो ज्यादा नंबर लाने में नहीं बल्कि पढ़ने और जीवन में कुछ बेहतर करने की प्रेरणा दे जाते हैं सच में बड़े खुशनसीब होते हैं वो लोग जिनके शिक्षक उन्हें जिंदगी में हार जीत से ज्यादा कड़ी मेहनत कर जीवन में कुछ बेहतर कर जाने की शिक्षा दे जाते हैं ∣ आज वर्तमान समय में ऐ...