Skip to main content

जीतते वही है जो हारते है

 




हम सब अपनी जिंदगी में कभी न कभी किसी स्कूल  की परीक्षा में जरूर असफल हुए हैं जिसका हमें उस समय बहुत खेद हुआ है जिसके कारण कुछ लोगों ने  तो हमारे जीवन में कुछ न कर पाएंगे जैसी भविष्यवाणी भी कर डाली किंतु ऐसे समय में कुछ शिक्षकों  ने हमारा मनोबल बढ़ाया और हमें पढ़ने को मजबूर किया ∣

  

सच में उन शिक्षकों के कारण ही तो आज हमने अपनी जिंदगी की लड़ाई को जीतकर एक बेहतर जगह पायी है और ये समझा है कि जरूरी नहीं होता है बचपन से पहली रैक लाने वाला ही बच्चा आगे चलकर बेहतर परिणाम लाएं क ई बार कक्षा में कम नंबर लाने वाले बच्चों में आगे चलकर अपनी पहचान बना  लेते हैं ∣ 

जिनपर किसी को यकी न हो किन्तु वो बच्चे अपने आत्मविश्वास और मेहनत की वजह से एक सही मुकाम पाते हैं ∣ जिसमें उनकी मदद कुछ ऐसे शिक्षक करते हैं जो ज्यादा नंबर लाने में नहीं बल्कि पढ़ने और जीवन में कुछ बेहतर करने की प्रेरणा दे जाते हैं सच में बड़े खुशनसीब होते हैं वो लोग जिनके शिक्षक उन्हें जिंदगी में हार जीत से ज्यादा कड़ी मेहनत कर जीवन में कुछ बेहतर कर जाने की शिक्षा दे जाते हैं ∣

आज वर्तमान समय में ऐसे शिक्षकों की सच में बहुत कमी है जो हमें जिंदगी को जीने का सही ढंग   सिखाया  जो हमें ये बताए कि सफलता और असफलता जीवन की सच्चाई है जिसे नही बदला जा सकता किन्तु अपनी असफलता से सीख लेकर सफलता प्राप्त करने का रास्ता जरूर ढूंढ जा सकता है ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..