Skip to main content

विनम्र रहना सबसे मुश्किल है

 

बहुत सारी किताबें पढ़कर  ज्ञानी तो कोई भी बन जाता है जो अपने ज्ञान का प्रदर्शन हर जगह करता है किन्तु वो लोग सच में महान होते हैं जो तपती धूप में चलते रहने पर भी अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखते है ∣



सबसे मुश्किल काम ये नहीं होता है कि हम हर परिस्थितियों  में अपना काम करते रहे बल्कि अक्सर सबसे मुश्किल काम हर कठिन से कठिन परिस्थितियों में विनम्रता  को बनाए रखना होता है  ∣


वर्तमान समय में हम सब खुद का बेहतर विकास करने के लिए मानसिक और शारीरिक परिश्रम कर रहे हैं जो बहुत अच्छा भी है किन्तु ऐसा करते वक्त  हमें अपने विन्रमता के गुण को भी बनाए रखना है क्योंकि अक्सर शीशा टूट जाने पर उसमें दरर पड़ ही जाती है जिसको कितना भी मिटाने की कोशिश की जाए  सब व्यर्थ ही होती है  इसलिए अपने शब्दों का उपयोग सोच समझकर करें विशेषकर उन लोगों से जो आपके दिल के बहुत करीब है  ∣


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..