Skip to main content

चलती का नाम जिंदगी



 जिंदगी क्या है? 

दुख और सुख के अनुभवों को लेते हुए जीवन व्यतीत करना, जहां हर एक एहसास हमें जिंदगी जीने का नया तरीका बताता है, हर किसी का जिंदगी जीने का तरीका भले अलग हो किन्तु सबकी जिंदगी में कुछ बेहतर करने की चाह जरूर होती है ∣


कुछ लोग होते हैं जो थोड़े से समय में ही सफलता की नयी ऊंचाई को छू लेते हैं ∣ जिनकी समय की प्रतिबद्धता और जीने का अपना नियम उन्हें अपने ख्वाब को पूरा करने की ताकत देती है ∣ तो कुछ लोग पूरे जीवनभर में भी अपने ख्वाब पूरे नहीं कर पाते हैं क्योंकि वो अपने काम को बोझ समझकर करते हैं ∣

हम सब में अगर कोई एक अंतर होता है तो वो यही होता है 
कि हम सब अपने समय का उपयोग करके किस तरह से जीवन के अनेक पड़ावों को पूरा करके आगे बढ़ते जाते हैं ∣ 

 क ई बार आसान नहीं होता चलते जाना किन्तु बेहतर करने के जुनून से आगे बढ़ते चले जाते हैं ∣
जिंदगी का नाम यही ं तो है एक उम्मीद के साथ आगे बढ़ते जाना फिर चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न हो ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..