Skip to main content

जिंदगी में यही चीज हम सब को सबसे अलग बनाती है


हम सब इस दुनिया में एक उद्देश्य से आते हैं जिसमें हमारा उद्देश्य खुद की पहचान बनाना होता है ।

इस बीच शुरू होती जंग एक अपने आप से, तो दूसरी इस दुनिया के विचार से जहां पर लोग कहते हैं कि तुम ये नहीं कर पाओगे तुम्हारे लिए तो ये चीज बनी ही नहीं है

ऐसे में अक्सर हम खुद से सवाल करने लगते हैं क्या हम इस चीज के लायक नहीं जिसके सपने हम अपनी आंखों में लिए हर मुश्किल का सामना करते जा रहे हैं

इस जगह पर आकर जीत हमारे फैसले पर निर्भर करती है अगर हम खुद को उस लायक बनाते हैं तो हम देर से ही सही जीत जाते हैं और अगर दूसरे के विचारों से हम चलते हैं तो हम हार जाते हैं ।

अक्सर जीत हमारी मेहनत से ज्यादा हमारे फैसले पर निर्भर करती है 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..