Skip to main content

Posts

Showing posts from June 8, 2023

निर्माण हमेशा संघर्षवान होता है

निर्माण जो संघर्षवान होता है। अहा!वो कितना सुंदर दृश्य है जिससे नजरे हटाने का मन ही नहीं करता है। अक्सर ऐसा कहने वाले लोग एक पल के लिए भूल जाते है कि उसके पीछे कितना संघर्ष छिपा होता है। जो एक लंबे अरसे की मेहनत के बाद तरसा जाता है । निर्माण चाहे किसी भी चीज का हो वो बहुत संघर्षवान होता है। इसे  करने वाले व्यक्ति ही जान सकता है। इसके पीछे उसे कितना कष्ट झेलना होता है। अक्सर हमें लगता है कि किसी चीज के निर्माण में केवल एक ही व्यक्ति का संघर्ष छिपा हुआ होता है। जबकि ऐसा वास्ताव में नहीं होता है। भले उसमें उनका उद्देश्य अलग होता है किन्तु उनका भी अपना  संघर्ष होता है। इसी प्रक्रिया के बीच व्यक्ति का वास्ता जीवन के विभिन्न पहलुओं से होता है।  निर्माण की इस मधुर बेला में इंसान उस फूल की भांति होता है जिसे हर परिस्थिति में सुगंध देना  होता है।  इंसान का जीवन भी उस भूल की तरह होता है जो कोई बार जीवन में आयी बिना मौसम बारिश और तूफान का सामना कर रहा होता है। इसके बावजूद उसे अपने चेहरे में एक तरह की ललिमा लिए रहना होता है।