Skip to main content

Posts

Showing posts from September 10, 2021

गणेश

    हिन्दू धर्म में गणेश प्रथम पूजे जाने वाले देवता है ∣ ऐसी मान्यता है कि इनके पूजन के बगैर सभी कार्य अधूरे से माने जाते हैं ∣  इसलिए सर्वप्रथम गणेश का पूजन किया जाता है ∣  जिनके पूजन से सभी तरह की मुसीबतें  दूर हो जाती है ∣ जो बुद्धि के देवता माने जाते हैं ∣  गणेश को आज हम एक आदर्श के रूप में समझ सकते हैं जिन्होंने अपनी माता पार्वती के आदेश का पालन इस तरह से किया कि अपने प्राणों पर संकट देख भी वो टस से मस न हुए ∣ तो वहीं जब प्रतियोगिता में धरती के एक चक्कर लगाने की बारी आयी , तब   उन्होंने अपने माता - पिता को ही समस्त   दुनिया मान लिया और हमें ये पाठ पढ़ाया कि माता पिता ही हमारी दुनिया है ∣  जिनके जीवन के अनेक ऐसे मार्मिक प्रसंग है, जिनका हम अध्ययन करे तो हम जानेगे उन्हें  हर विपत्ति का सामना साहस के साथ किया लोग क्या कह रहे हैं ,इस पर ध्यान न देखकर उन्होंने इस पर ध्यान दिया कि सही क्या  है ∣  रीतिकाल के प्रमुख कवि केशव दास अपनी गणेश वंदना में कहते हैं "कि गणेश अपने भक्तों के जीवन से कष्ट ऐसे दूर करते हैं जैसे की गुलाब क...