Skip to main content

Posts

Showing posts from January 5, 2021

खुद पर

  मुझे से ये  नहीं होगा ये अक्सर निश्चय अपने बारे में हम ही कर लेते हैं .  जैसा हम सोचते हैं वैसे हम बन जाते हैं ये हम सब को मालूम है किन्तु क्या हमने कभी खुद पर विश्वास किया कि हम से ये हो जाएगा अगर किया तो हम उन कामों को भी कर लेगें जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते. खुद पर करो विश्वास इतना कि हर ऊंचाई कम लगने लगे शिखर की ऊंचाई भी  हम से डरने लगे पानी की गहराई से अक्सर जो हम डर जाते थे वो समुद्र भी हमको देखकर  डरने लगे पाना है खुद को अगर कुछ ज्यादा तो थोड़ी मेहनत हम भी करने लगे खुद पर करना भरोसा इतना कि दूसरे क्या अपने भी हम से डरने लगे  कि तुम चीज क्या जिसे पत्थर भी पड़ने से डरने लगे.