Skip to main content

Posts

Showing posts from November 21, 2023

आस्ट्रेलिया की जीत हमें बहुत कुछ सिखाती है

क ई बार जरुरी नहीं होता है जो लगातार जीत रहा होता है। वो अंत में भी जीत को हासिल करे। क ई बार ठीक इससे विपरीत भी हो जाता है।  जहां सबसे कमजोर नजर आ रही टीम भी बाजी जीत लेती है।  इस बार क्रिकेट के वर्ल्ड कप के मैदान में भी कुछ ऐसा ही नजारा हम सब को देखने को मिला। जहां एक तरफ भारत जिसने सभी मैच जीतकर वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बनायी। वहीं दूसरी तरफ आस्ट्रेलिया ने भारत की तुलना में काफी कम किन्तु फाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप में अपना नाम दर्ज किया।  रविवार की शाम अपने नाम कर ली। जहां शायद ही किसी ने इस बार आस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप के किताब जीतने की सोची हो किन्तु अपना दूरदर्शी नजरिये और टीम की बेहतरीन मेलजोल के चलते 241 रन बनाकर आस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप का किताब अपने नाम किया।  जो हमें सफलता की एक अलग परिभाषा देता है कि क्या हुआ अगर तुम लगातार हारते जा रहे हो , तुम्हारे आस पास के लोग आगे जाते जा रहे हैं। तुम अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर साधो तुम्हें जीत जरुर मिलेगी।