Skip to main content

Posts

Showing posts from January 12, 2023

वो युवा होते हैं

जोश दिल में लिए जो हर काम को करने की क्षमता रखते हैं ∣ वो युवा होते हैं          जो हर परेशानी से लड़ जाते हैं ∣ जो हर असम्भव काम को  सम्भव करने की क्षमता रखते हैं ∣  जो जीवन के उतार चढ़ाव बीच  जीवन में आगे बढ़ जाते हैं ∣ वो युवा ही तो होते हैं  जो अपने काम को प्रतिबद्धताओं  के साथ पूरा करते हैं ∣ जो हर दर्द आंसू को पी जीवन के अच्छे बुरे अनुभवों के बीच  खुद का नाम बनाने की हिम्मत रखते है∣