न्यूटन मूवी में राजकुमार राव ( न्यूटन) ने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई है जो हर चीज को सही ढंग से करना चाहता है जिसके लिए वो बहुत ज्यादा प्रतिबद्ध हैं वो एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जाता है जहाँ उसकी जिम्मेदारी है लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करना और उन्हें पुलिंग बूथ तक लेकर आना ये मूवी हम सब को बताती है कि आज भी कितने लोग को बताया जाता है कि चुनाव कुछ नहीं ये एक खेल है जिसमें तुम्हें जो चित्र पसंद आए उसकी बटन दबा देना और वोट डाल देना. जब न्यूटन ये सुनाता है तो वो ऐसा कह रहे अफसर को डांटता और कहता है कि आप इन को ये सब क्या बता रहे हैं इस पर वो कहता है कि इन लोगों को कुछ समझ नहीं आता. इस मूवी का एक संवाद जो लोगों के बीच में चर्चा का विषय रहा है इस मूवी में एक जगह अफसर कहता है कि मैं लिखकर देता हूँ 'कि यहाँ पर वोट देने कोई नहीं आएगा 'इस पर न्यूटन कहता है कि लिखकर दीजिए यहाँ पर कोई नहीं आऐगा '. ये सुनने में भले हमें एक मजाक सा लगे किन्तु ये संवाद हम सब को सोचने को मजबूर करता है इस मूवी का सबसे चर्चित संवाद " जब तक तुम नहीं बदलोगे कुछ नहीं बदलेग...
वो बात जो जरूरी है