Skip to main content

Posts

Showing posts from May 23, 2023

जीवन अनिश्चितता के बीच सफलता की राह

'असफलता कभी अंतिम नहीं होती, सफलता कभी निश्चित नहीं होती' जीवन में कुछ भी निश्चित नहीं है ∣ जहां व्यक्ति कल के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है । वहां उसके जीवन में कुछ भी निश्चित नहीं है ∣ इसके बावजूद इंसान जब सफलता को पाने की ओर चल पड़ता है ∣  तो कई बार उसके जीवन में ऐसी बहुत सी घटनाएं होती है ∣ जो उसके अनुमान से बिल्कुल विपरीत होती है ∣ इसके बारे में वो सोच भी नहीं पाता है।  ऐसे में केवल ये इंसान केवल यहीं कह पाता है कि इस दुनिया में चाहे कितनी भी अनिश्चितता हो किन्तु उसे कुछ निश्चित करने की लालसा में लगातार आगे बढ़ते रहना होगा। अपनी तैयारी उसे इतनी मजबूत बनानी होगी कि आने वाली हर चुनौती का वो सामना कर सके।