Skip to main content

Posts

Showing posts from October 26, 2023

जब लक्ष्य बड़े हो, प्राथमिकता तय करनी पड़ती है

जब लक्ष्य बड़े तब प्राथमिकता हमें तय करनी पड़ती है न चाहते हुए भी, बहुत कुछ चीजें हमें त्यागनी पड़ती है चाहकर भी जब चीजें हमारे मुताबिक न चले  उसके बावजूद आगे हमें बढ़ना होता है। जीवन के हर चरण में हमें  अपनी प्राथमिकता तय करनी पड़ती है। यहीं होता है जीवन जहां हमें आगे बढ़ने के लिए बहुत सी चीजों की सीमाएं निश्चित करनी होती है जब लक्ष्य बड़े हो तब आगे बढ़ने के लिए निश्चिय हमें करना होता है। रूके बिना चलते जाने के लिए कई बार हमें बहुत कुछ नजरअंदाज   करना पड़ता है। जब जीवन में लक्ष्य बड़े हो  तब हमें अपनी प्राथमिकता तय करनी पड़ती है।  कई बार न चाहते हुए भी  बहुत कुछ छोड़कर आगे बढ़ना पड़ता है। आगे बढ़ते वक्त बहुत  कुछ पीछे हमें छोड़ना पड़ता है।  जीवन के हर मोड़ पर बेहतर करने के लिए  अपनी प्राथमिकता हमें तय करनी पड़ती है।  कई बार न चाहते हुए भी हमें  अपनी मनपसंद चीजों का त्याग करना पड़ता है।