Skip to main content

Posts

Showing posts from June 3, 2021

अब बच्चों की सुरक्षा और भी ज्यादा जरूरी है

कोरोना वायरस की तीसरी लहर के आने का जहाँ सभी लोगों को डर सता रहा है ∣ वही दूसरी ओर एक और मुसीबत खड़ी हो गयी है ∣  कोरोना वायरस से केवल भोपाल में ही  4 बच्चों की मौत हो गयी है ∣ जो कि काफी चिंताजनक बात है ∣ वहीं  प्रदेश में 18 दिन के बच्चे से लेकर 14 साल के बच्चे तक की कोरोना से मौत हुई है  जिनकी संख्या भले ही कम हो किन्तु  उसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता    है ∣ और सबसे ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि प्रदेश में  ब्लैक फंगस से पीड़ित अब  एक बच्चा  पाया गया है ∣ जो हमें बच्चों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने को मजबूर कर रहा है ∣