Skip to main content

Posts

Showing posts from July 23, 2022

आखिर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस

हर साल 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day) मनाया जाता है∣ इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को  रेडियो के महत्व को बताना है∣  देश में पहली बार सन् 1923 में रेडियो क्लब ऑफ बॉम्बे के द्वारा इसका प्रसारण किया गया था∣ इसी दिन सन् 1927 को इंडियन प्रसारण कम्पनी IBC ने मुम्बई स्टेशन से रेडियो प्रसारण की शुरुआत की थी∣ जिसका नाम 8 जून 1936 को ( All India Radio) AIR कर दिया था जिसे आज हम आकाशवाणी के नाम से जानते हैं ∣   दुनिया में है सबसे ज्यादा रेडियो की पहुंच दुनिया के 150 देशों में आकाशवाणी ने अपनी पहुंच बनाई है ∣ जो की मीडियम और शाॅर्ट वेव के माध्यम से सम्भव हो पाया है ∣  देश के 92 प्रतिशत क्षेत्रफल के करीब 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों तक इसकी पहुंच है ∣ देश की घरेलू सेवा देने वाला आकाशवाणी 23 भाषाओं में करीब 179 बोलियों में अपने कार्यक्रम को प्रसारित करता है ∣