Skip to main content

आखिर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस





हर साल 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day) मनाया जाता है∣ इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को रेडियो के महत्व को बताना है∣ देश में पहली बार सन् 1923 में रेडियो क्लब ऑफ बॉम्बे के द्वारा इसका प्रसारण किया गया था∣ इसी दिन सन् 1927 को इंडियन प्रसारण कम्पनी IBC ने मुम्बई स्टेशन से रेडियो प्रसारण की शुरुआत की थी∣ जिसका नाम 8 जून 1936 को ( All India Radio) AIR कर दिया था जिसे आज हम आकाशवाणी के नाम से जानते हैं ∣

 दुनिया में है सबसे ज्यादा रेडियो की पहुंच

दुनिया के 150 देशों में आकाशवाणी ने अपनी पहुंच बनाई है ∣ जो की मीडियम और शाॅर्ट वेव के माध्यम से सम्भव हो पाया है ∣ देश के 92 प्रतिशत क्षेत्रफल के करीब 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों तक इसकी पहुंच है ∣ देश की घरेलू सेवा देने वाला आकाशवाणी 23 भाषाओं में करीब 179 बोलियों में अपने कार्यक्रम को प्रसारित करता है ∣




  

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..