खुद को साबित करना



जिंदगी की परीक्षाएं कभी कम नहीं होती, केवल उसके रूप बदलते है∣
हम मरते एक बार हैं∣ जन्म हजार बार लेते हैं∣  हर एक मुश्किल का सामना करके हम आगे बढ़ते जाते हैं∣
हमें लगता जरूर हैं कि इस मुश्किल के बाद हमारी सारी समस्या खत्म हो जाएगी किन्तु चुनौती का नाम ही जीवन  ह़ोता है∣ इसका सामना करके ही हम आगे बढ़ते हैं∣  हर बार एक नयी चुनौती पार कर हम एक बार फिर जन्म लेते हैं∣ 
पहले हम किसी चीज को पाने के लिए संघर्ष करते है∣ फिर उसमें खुद साबित करने लिए करते है∣ जहां हर दिन एक नयी चुनौती हमारा इंतजार करती है∣ 
जिंदगी की वास्तविकता ये है कि जिस चीज से हमारी दूरी ह़ोती है∣ वो चीज हमें अच्छी लगती है∣ उसके प्रति हम आकर्षित हो जाते हैं∣ जब वही चीज हमें मिल जाती है ∣ तो हम अक्सर उससे भागने लगते हैं ∣





Comments