जीवन के हर मोड़े
राहें कठिन होती जाएगी
पर तुम चलते जाना
बिना रूके मंजिल
एक समय के बाद मिल ही जाएगी
समय से बड़ा कोई साथी नहीं
अनुभव से बड़ी कोई सीख नहीं
त्याग से बड़ी कोई तपस्या नहीं
अपनों से बड़ा कोई रिश्ता नहीं
कद्र करों समय और अपनों की
समय जिस चाहकर भी न खरीदा, न
बेचा जा सकता है
अपने से बड़ा इस दुनिया में कोई
फरिश्ता नहीं
मेहनत से बड़ा कोई धर्म नहीं
जीवन उसी का सार्थक
जो जीवन की मुश्किल से मुश्किल
घड़ी में कभी हारा ही नही ∣

Comments