Skip to main content

Posts

Showing posts from November 16, 2023

आखिर क्यों जरूरी है तुम्हारा एक वोट

तुम जिस देश में रहते हो वहां कोई राजा नहीं यहां जनता की सरकार है जो जनता को चुनने का अधिकार है कोई भी चाहे हो कितना ताकतवर सबका इस चुनाव में होता हिसाब झूठ की चाहे जितने परते हो पारदर्शिता इस चुनाव की धार है।  तुम्हारा एक एक वोट मिलकर बनता जनाधार है ये वोट सोच समझकर देना क्योंकि आने वाले पांच साल इस सरकार के ही द्वारा किया जाएगा तुम्हारे गली, मोहल्ले का विस्तार है ∣ अपने एक वोट को कम मत समझना ये तुम्हारा शस्त्र बलशाल है ∣ कल तुम वोट देना जरूर जाना  ये तुम्हारा अधिकार है ∣