राजनीति और जंग में सबकुछ जायज होता है। जहां कब क्या हो जाएं, किसी को कुछ पता नहीं होता है। राजनीति में कोई किसी का संगा नहीं होता है। कुर्सी के चक्कर में न पति न पत्नी न, सब वहां सत्ता के आगे फीका सा होता है। जहां पहले आंखे ली जाती है फिर चश्में बांटने का डोंग होता है। इसी बीच राजनीति के कड़वे सच को लेकर आखिरकार ' MAHARANI 3' का टीजर रिलीज हो गया है। जो अपने साथ एक के बाद एक सस्पेंस लेकर आता है। जहां इस बार रानी भारती की राह आसान नहीं होती नजर नहीं आ रही है। जेल में बंंद रानी अक्षरों की समझ कर रही है। दूसरी तरफ नये मुख्यमंत्री बने नवीन बाबू बिहार की राजनीति में उल्ट फेर करते नजर आ रहे है । ऐसे में किस तरह से बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री रानी भारती कुर्सी की जंग को जीत पाएंगी, ये देखना बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है। इस बार सिर्फ किस्सा कुर्सी का नहीं, बदले की जंग का होने वाला है।
वो बात जो जरूरी है