Skip to main content

Posts

Showing posts from October 20, 2020

खुद क़ो बेहतर करने के लिए

कहते हैं कि मुकाबला बराबरी का ही अच्छा लगता है क्योंकि कांटे की टक्कर में जो ताकत है व़ो अलग ही है. हम अक्सर जिंदगी में बड़े छोटे फैसले लेने के लिए तैयार रहते हैं कभी कभार तो फैसले इतने जल्दी लेने पड़ते हैं जितनी जल्दी शायद कभी हमने काम न किया हो. दोस्तों हम आज जिस युवा अवस्था में जी रहे हैं जिसमें हमारे सामने बहुत सारे आकर्षण है जिनके चलते हम कुछ चीजों को भूल रहे हैं तो कुछ चीजों को अपना रहे हैं किन्तु इस आयु में हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम " खुद को हर दिन बेहतर दिशा की ओर ले जाएं" और इस दिशा में जाते वक्त   हमें बहुत सी चीज को छोड़नी पड़ सकती है किंतु फ़िर भी हम एक कदम आगे का रखें क्यों कि जिंदगी में भले ही समय की अधिकता हो " किंतु अक्सर हमें उस समय की कमी महसूस होती है जब हम किसी नए काम की शुरुआत करते हैं जो हमारे लिए  सबसे जरूरी है ". आज हम सबको एक निर्णय लेने की जरूरत है कि हम अपनी जिंदगी को अच्छे ढंग से जीना चाहते क्या कुछ काम करके उसे और बेहतर करना चाहते हैं क्योंकि अक्सर अवसर निकलने के बाद यहीं खुशी भरी जिंदगी जहाँ पर हमने कोई जोखिम नहीं लिया वो कां...