Skip to main content

Posts

Showing posts from April 14, 2023

जब बात खुद को साबित करने की हो

जीवन के हर मोड़‌ ये सवाल आता है । क्या तुझें भी कोई काबिलियत है। या सिर्फ तुझें हंसना आता है ‌।  खुद को साबित करने की जब  बात आती है। तब सवाल जैसे तेरे अस्तित्व पर आता है ।  जीवन के हर क्षेत्र में प्रश्न तुझें खुद को साबित करने का आता है । आसान नहीं होता है कई बार हर जगह खुद को साबित करना।  किन्तु लगातार जीवन में असफलता के बावजूद तुझें खुद को साबित करने के लिए आगे बढ़ना होता है ।  जीवन में अगर सब आसान हो जाएं, तो फिर जिंदगी का क्या कोई मतलब रह जाता है।  कई बार हमें किसी और को नहीं खुद को साबित करना होता है। इसमें सफलता और  असफलता हमारी सोच पर निर्भर करती है।  जीवन में आगे चलते जाने के लिए बहुत कुछ सहना पड़ता है । उसके बावजूद अपना लक्ष्य सफलता पाने का रखना पड़ता है। हर चीज भले सही न चले जिंदगी में फिर भी कुछ सही होगा इस उम्मीद के साथ आगे बढ़ना पड़ता है।  यहीं वो चीज है जो हमें खुद को साबित करने में मदद करती है ।