Skip to main content

जब बात खुद को साबित करने की हो



जीवन के हर मोड़‌ ये सवाल आता है । क्या तुझें भी कोई काबिलियत है। या सिर्फ तुझें हंसना आता है ‌। 
खुद को साबित करने की जब  बात आती है। तब सवाल जैसे तेरे अस्तित्व पर आता है । 
जीवन के हर क्षेत्र में प्रश्न तुझें खुद को साबित करने का आता है । आसान नहीं होता है कई बार हर जगह खुद को साबित करना। 
किन्तु लगातार जीवन में असफलता के बावजूद तुझें खुद को साबित करने के लिए आगे बढ़ना होता है । 
जीवन में अगर सब आसान हो जाएं, तो फिर जिंदगी का क्या कोई मतलब रह जाता है। 
कई बार हमें किसी और को नहीं खुद को साबित करना होता है। इसमें सफलता और  असफलता हमारी सोच पर निर्भर करती है। 
जीवन में आगे चलते जाने के लिए बहुत कुछ सहना पड़ता है । उसके बावजूद अपना लक्ष्य सफलता पाने का रखना पड़ता है। हर चीज भले सही न चले जिंदगी में फिर भी कुछ सही होगा इस उम्मीद के साथ आगे बढ़ना पड़ता है। 
यहीं वो चीज है जो हमें खुद को साबित करने में मदद करती है । 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..