कहानी हम सब के जीवन की वो चीज जिसे सुनते हुए हम बड़े होते हैं ∣ इसके जरिये हम सच और गलत के फर्क को समझते हैं ∣ आज भी न जानें हमें कितनी नानी और दादी की कहानी मुंह जुबानी याद है ∣ ये कहानी ही तो होती है जिसके जरिये कुछ पल के लिए हम अपनी दुनिया से निकलकर दूसरी दुनिया में चले जाते हैं ∣ जहां पर पात्रों के बीच हम खुद को खोजने लगते हैं ∣ उसमें बड़ी जिज्ञासा से आगे क्या होगा इसे जानने के लिए बड़े चाव से पढ़ते जाते हैं ∣
दूरदर्शन के द्वारा प्रस्तुत की जा रही 'अमरावती की कहानी' का अपना ही महत्व है ∣ जो हमारे समाज पल रही बुराई को खत्म करने की कोशिश करती है। जो इंसान को इंसान से दूर करती है ∣ कहानियों के जरिए कम शब्दों में बहुत सी बातें कह दी जाती है ∣ जो हमारे समाज को जानना जरूरी है ∣

Comments