Skip to main content

दूसरों से तुलना छोड़, जब तुम आगे बढ़ते हो


समय सबसे बड़ा गवाह होता है। जो किसी के कहने न कहने पर निर्भर नहीं करता है। वो अपने मुताबिक चलता है। अक्सर हमें लगता है कि इस दुनिया में केवल हम ही मेहनत कर रहे है। बाकी सब की जिंदगी तो बिना किसी संघर्ष के ही चल रही होती है,किन्तु जब हम ही उस स्थान पर खड़े होते है। तब हमें अपना दुख ज्यादा दूसरों का दुख कम लगने लगता है ऐसे समय में अक्सर हम तब गलती कर बैठते है। जब हम अपनी तुलना दूसरों से करने लगते है।

हर इंसान जीवन में अच्छे बुरे अनुभव को जीता है। किसी के जीवन में आज सुख तो कल दुख होता है फर्क महज इतना सा होता है।
दूर से देखने पर इंसान को हर व्यक्ति की जिंदगी खास लगती है किन्तु जो उसे जीता है वहीं उसे जान रहा होता है।
अक्सर बहुत पास लगने वाली चीजें हम से बहुत दूर चली जाती है। गुलाब की खूबसूरती देखने वाले लोग कहां कांटों की चुभन देख पाते है ।
अफसोस जब हम उस स्थान पर आ खड़े होते है तब हमें अपना दुख ही सिर्फ दुख लगता है।
बहुत आसान होता है दूसरे से अपनी तुलना करना जब हमने उसकी जिंदगी के कुछ ही पन्ने पलटे हो।
इसके बावजूद वो लोग जो अपनी तुलना केवल खुद के सामर्थ्य से करते है वो किसी को देखा सिखी नहीं अपने जुनून से चलते है।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..