उम्मीद है ,आप सब अच्छे होगें और जो अच्छे नहीं है │ वो जल्द अच्छे हो ऐसी आपकी सलामती के लिए दुआ करती हूँ जैसा की आप सब अवगत है│ देश एक बार फिर कोरोना वायरस की कैद में जकड़ चुका है और दूसरी ओर अब तो एक नयी आफत सी आ गयी है ∣ गांव में भी कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा हैै जिसे रोकने के प्रयास शासन के द्वारा किये भी जा रहें हैं और नहीं भी , वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस को रोकने में कारगर बताएं जानें वाले टीके की शहर में किल्लत होनें लगी हैं │ जिस कारण क ई लोग अपना दूसरा डोज नहीं लगवा पा रहे हैं │ और वहीं 18 वर्ष से ऊपर वालों को कोरोना वायरस लगाए जानें की पहल चालू की गयी है │ज़ो सराहनीय हो सकती है अगर तेजी से सभी युवाओं को वैक्सीन लगवा दी जाए │ वहीं कोरोना का म्यूटेशन 𝘉 1,617 लगातार अपने अलग -अलग में रूप दिख रहा है │ अब कोरोना से रिकवरी हुए वो लोग जिन्होंने पहले से कोई बीमारी थी वो लोग ब्लैक फंगस का शिकार हो रहे हैं जो कि एक चिंता विषय है ∣ जिसके लिए मध्यप्रदेश अभी से तैयारी में जुट गया हैं │ कि इसे पीड़ित लोगों को इलाज दें सके...
वो बात जो जरूरी है