वो नजारा कैसा होगा जहां सब कुछ एक रंग का हो, सब में समानता हो , सबके विचार व्यक्त करने से लेकर उठने बैठने का तरीका एक सा हो , फूल का रंग एक सा हो सभी के घर का डिजाइन एक सा हो ∣ अब आप कहेगें मैं क्या लेकर बैठ गयी अपने कभी सोचा है कि विविधता की क्या खूबी है क्यों हमारे मन को वो इतना पसंद है ? नहीं ना, आज मैं आपको बताने वाली इस दुनिया में पायी जाने वाली उस विविधता के बारें में जिसके कारण ये दुनिया और भी ज्यादा सुंदर हुई है ∣ जो हमारे घर में ही दिखाई देती है जहां घर के एक सदस्य को कोई चीज पसंद होती है तो दूसरे व्यक्ति को नहीं ∣ सबका अपनी बात को रखने का तरीका अलग- अलग होता है ∣ किसी को लेफ्टी होने के कारण पहचाना जाता है तो किसी को उसके सुंदर लेखन के कारण, एक बाग तब ही ज्यादा सुंदर दिखाई देता है ∣ जब उसमें अलग अलग तरह के फूल लगें हो ∣ भारत एक विविधता वाला देश है जहां अनेकता में एकता दिखाई देती है जहां होते तो अलग- अलग धर्म और समुदाय के लोग है किन्तु सबका दिल सिर्फ एक भारत के लिए धड़कता है ∣ जो भले अपने देश में किसी भी धर्म, जाति के हो किन्तु जब...
वो बात जो जरूरी है