Skip to main content

विविधता

 

वो नजारा कैसा होगा जहां सब कुछ एक रंग का हो, सब में समानता हो , सबके विचार व्यक्त करने से लेकर उठने बैठने का तरीका एक सा हो , फूल का रंग एक सा हो सभी के घर का डिजाइन एक सा हो ∣

अब आप कहेगें मैं क्या लेकर बैठ गयी 

अपने कभी सोचा है कि विविधता की क्या खूबी है क्यों हमारे मन को वो इतना पसंद है ? 




नहीं ना, आज मैं आपको बताने वाली इस दुनिया में पायी जाने वाली उस विविधता के बारें में जिसके कारण ये दुनिया और भी ज्यादा सुंदर हुई है ∣ 

जो हमारे घर में ही दिखाई देती है जहां घर के एक  सदस्य को  कोई चीज पसंद होती है तो दूसरे व्यक्ति को नहीं ∣ सबका अपनी बात को रखने का तरीका अलग- अलग होता है ∣

किसी को लेफ्टी होने के कारण पहचाना जाता है तो किसी को उसके सुंदर लेखन के कारण, एक बाग तब ही ज्यादा सुंदर दिखाई देता है ∣ जब उसमें अलग अलग तरह के फूल लगें हो ∣

भारत एक विविधता वाला देश है जहां अनेकता में एकता दिखाई देती है जहां होते तो अलग- अलग धर्म और समुदाय के लोग है किन्तु सबका दिल सिर्फ एक भारत के लिए धड़कता है ∣ 

जो भले अपने देश में किसी भी धर्म, जाति के हो किन्तु जब वो किसी दूसरे देशों में जाते है तो वो भारतीय कहलाते है ∣

" यहीं तो इसकी खूबसूरती  जो पूरे विश्व में भारत को विशेष बनाती है ∣ " 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..