Skip to main content

समय प्रबंधन के बीच युवा

 


ये वही युवा है जो कभी सड़कों पर, कभी किसी
नेता की रैली में शुमार होता है ∣ ये वही युवा है जो अनेक सम्भावनाओं के बीच जीवन को जीत है ∣ ये आंदोलन में दिखाई देता है, तो वोट देने से लेकर किसी सभागार में बैठे किसी विशेषज्ञ की बात को सुनता है ∣ 

ये वही युवा है जिसे आशा की उम्मीद से पूरा देश देख रहा है ∣ आज देश के युवा दो धड़ो में विभाजित हो गए है ∣ एक वो है जो सरकारी नौकरी की तलाश में इधर उधर भटक रहे है ∣ दूसरे वो है जो पेशेवर शिक्षा को ग्रहण कर रहे है जिसमें कभी उन्हें  ढेरों सम्भावनाएं कभी निराशा नजर आती है ∣

आज उस युवा की परेशानी वैश्वीकरण के युग में और ज्यादा बढ़ गयी है जहां एक तरफ फोन के नोटीफिकेशन उसके सुकून को छिन रहे हैं वही दूसरी तरफ वो अपने बनाएं गए नियम पर खरा नहीं उतर पा रहा है ∣ 

आज समय प्रबंधन जैसी चीज तो उसके जीवन में रही नहीं गयी है उसे अपने जरूरी काम के लिए वक्त नहीं मिल रहा है बाकी सभी चीजो के लिए उसके पास वक्त ही वक्त है ∣

आज वो उस कटघरे में आकर खड़ा दिखाई दे रहा है जहां वो जिस तरफ जा रहा है खुद को अकेला पा रहा है ∣ आज जरूरत हो चुकी है उस युवा को जाग्रत करने की जो किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी और उस देश का वर्तमान और भविष्य है ∣

 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..