Skip to main content

Posts

Showing posts from January 15, 2022

वास्तविक जीवन में कोई चमत्कार नहीं होता अगर तुम

  हम अक्सर किसी मूवी को देखकर इतने मंत्रमुग्ध हो जाया करते हैं कि हमें लगता है असली जिंदगी में भी थोड़ी सी मुश्किलें और असफलता के बाद हमें सफलता मिल ही जाएगी जबकि वास्तविक में ऐसा कुछ नहीं होता है ∣     हमें लगातार परिश्रम करना पड़ता है जहां हमारी हार का क्रम चलता रहता है ∣ यहां पर कोई नहीं होती जादू की छिड़ी, जो हमें मिनटों में हमारे सपने तक ले जाएं ,वास्तविक जीवन में हमें लगातार कोशिश करना पड़ता है ∣  जब जाकर हमें सफलता मिलती  है  ∣  आज वर्तमान समय में हम सबको अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी है ध्यान अपने लक्ष्य की ओर, जिसकी प्यास हमें इस कदर हो, कि हमें दुनिया कोई चीज अच्छी न लगे केवल अपने सपने के, अगर हम सब ऐसा करते हैं तो दुनिया की कोई चीज हमें अपने सपने पाने से रोक नहीं सकती है ∣