Skip to main content

Posts

Showing posts from September 6, 2022

अनिश्चित और भटकाव के बीच युवा

आज एक तरफ युवाओं के हाथ में मोबाईल के रूप में पूरी दुनिया मौजूद है ∣ वहीं दूसरी ओर युवा अपने कल  की चिंता में आज को खराब कर रहे हैं ∣ जबकि ये समय उनको अपनी नींव मजबूत करने का है ∣ इससे वो किसी भी क्षेत्र में जाएं अपने काम से जाने जाएं ∣ आज भले ही इंटरनेट हमारे लिए सभी तरह की जानकारी उपलब्ध कर रहा हो किन्तु आज भी युवाओं में बहुत ज्ञान की कमी देखी जा रही है ∣ इस समय से निपटने के लिए आज  शहर से लेकर गाँव तक में  उचित कदम उठाने की जरूरत है ∣ इसके लिए सबसे कारगर उपाय काउन्सिलिंग सेंटर खोलने की पहल करना है ∣ जहां पर युवा अपने रोजगार से लेकर पढ़ाई सम्बंधित प्रश्न पूछ अपनी जिज्ञासा खत्म कर सके∣  इसके अलावा आज युवाओं को अपने से संवाद कर अपनी ताकत और कमजोरी को समझ कर कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है ∣